{"_id":"611a576d8ebc3e42a41ff6cb","slug":"boy-dies-due-to-drowning-in-bowli-sonbhadra-news-vns6061680115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउली में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउली में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मधका गांव में रविवार को बाउली में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसका शव रविवार रात 12 बजे गांव में ही एक बाउली में मिला। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मधका गांव निवासी सुरेश कोल रविवार सुबह अपनी पत्नी के साथ खेतों में धान की रोपाई करने के लिए पड़ोस के पुरना गांव गए थे। पुरना जाते समय अपने दोनों पुत्रों को घर पर छोड़ गए थे। देर शाम जब सुरेश पत्नी के साथ घर वापस आया तो उसका छोटा बेटा अभय (8) नहीं दिखाई दिया। अभय के बारे में पूछने पर बड़ा बेटा व आसपास के लोग भी कुछ नहीं बता पाए। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने सुरेश के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सुरेश ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव में तमाम जगहों पर तलाश की लेकिन अभय का कोई पता नहीं चला। सुरेश व ग्रामीण अभय की तलाश करते हुए घर से करीब 200 मीटर दूर एक बाउली के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने बाउली में उतरकर तलाश की तो उसमें अभय का शव पानी में डूबा मिला। ग्राम प्रधान गोविंद सिंह की सूचना पर सोमवार सुबह मधका गांव पहुंची पुलिस ने अभय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मासूम बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मधका गांव में बाउली में मिले आठ साल के अभय का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत कैसे हुई ये रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।