फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bones are suffering in winter, some have increased pain in their waist and some in their knees.

Sonebhadra News: सर्दियों में सता रही हड्डियां, किसी की कमर तो किसी के घुटने में बढ़ा दर्द

Thu, 09 Jan 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bones are suffering in winter, some have increased pain in their waist and some in their knees.
सोनभद्र। ठंड बढ़ने के साथ लोगों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है। हड्डियों में दर्द की समस्या सबसे ज्यादा है। किसी को कमर में दर्द है तो किसी के घुटने, गर्दन और जोड़ों का दर्द उभर आया है। डॉक्टरों के मुताबिक ठंड में नसों के सिकुड़ने से हड्डियों की परेशानी बढ़ती है। विटामिन डी की भी कमी हो जाती है। ऐसे में नियमित देखभाल जरूरी है। हल्का व्यायाम के साथ शारीरिक सक्रियता बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन

पिछले 15 दिनों में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। तापमान में गिरावट आई है तो गलन और ठिठुरन में इजाफा हुआ है। स्वेटर, टोपी के बाद भी गलन से राहत नहीं मिल रही है। सुबह और शाम की ठंडी में लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। घर में भी रजाई में ही दुबके रहना चाहते हैं। ठंड के चलते हड्डियों की समस्याएं भी बढ़ी हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार के बाद सबसे ज्यादा मरीज हड्डी रोग के ही हैं। कमर, घुटने और कलाई में दर्द बढ़ने लगा है तो पहले कभी लगी हड्डियों में चोट भी फिर से उभर आया है। लोग इससे राहत पाने के लिए डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के चिकित्सक डॉ. विजय का कहना है कि तामपान में कमी के कारण नसें सिकुड़ने लगती हैं। पर्याप्त धूप न मिलने से विटामिन डी की भी कमी हो जाती है। इस कारण हड्डियों और जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है। बुजुर्गों और महिलाओं में समस्या अधिक है। जिन्हें पूर्व में हड्डियों में चोट लगी थी और इलाज पूरा नहीं कराया गया, उनके साथ भी यह परेशानी बनी हुई है। अस्पताल आने वाले मरीजों को दवा के साथ हल्का व्यायाम और विटामिन-डी की कमी को पूरा करने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

इन उपायों से भी मिलेगी राहत
गुनगुने पानी से ही नहाएं। गर्म पानी शरीर को अकड़न से दूर रखता है और लचीलापन बनाए रखता है। विटामिन डी और सी की पर्याप्त खुराक लें। मौसमी फल, सब्जियों का सेवन फायदेमंद होगा। शरीर में कैल्सियम और खनिज की कमी पूरी होगी। शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। पर्याप्त धूप लें। हल्का व्यायाम करें, जिससे शरीर में सक्रियता बनी रहे। हल्के गर्म तेल से शरीर की मालिश भी उपयोगी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस एक::
चोपन के सुनील (45) के बाएं पैर की एड़ी के पास जोड़ों में दर्द हो रहा है। पिछले एक माह से वह इससे परेशान हैं। सुनील के मुताबिक एक हादसे में उन्हें चोट आई थी। उपचार के बाद ठीक हो गया था, लेकिन कुछ दिनों से परेशानी बढ़ी है।

---
केस दो::
रामगढ़ की सुरसती देवी (58) के घुटने में तकलीफ बढ़ गई है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दवा के साथ पर्याप्त धूप लेने की सलाह दी है। सलखन के वीरेंद्र के भी कमर में दर्द की परेशानी बढ़ी है। डॉक्टर ने विटामिन डी की कमी बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed