फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bolero uncontrollable crashed into the pole, the power failure

बेकाबू बोलेरो पोल से टकराई, बिजली गुल

Fri, 03 Feb 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 03 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज नगर से सटे कम्हारी गांव में गुरुवार की रात बेकाबू बोलेरो बिजली की पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूटकर बोलेरो के बोनट पर गिर गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति ठप कराई तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। रात भर क्षेत्र के लोग अंधेरे में रहे। 30 घंटे बाद बिजलीकर्मियों ने खंभे को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराया।

घटना गुरुवार रात करीब 830 बजे की है। कम्हारी में घोरावल-खलियारी मार्ग पर राबट्र्सगंज से शाहगंज की ओर जा रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो कर 220 केवीए के बिजली के खंभे से टकरा गई। पोल टूटकर बोलेरो के बोनट पर गिर गया। बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकलने लगी। बोलरो से चालक और उसमेें सवार दो अन्य लोग किसी तरह से बाहर निकलकर जान बचाई। उधर, घटना की जानकारी होने पर बिजली विभाग विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल आपूर्ति को बंद कराया। रात होने की वजह से बिजलीकर्मी खंभा बदल नहीं सकें। आपूर्ति बंद होने के बाद लोग गंतव्य के लिए रवाना हुए। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी से टूटे खंभे को हटाकर दूसरा खंभा लगाया गया। एक्सईएन यूसी मिश्रा ने कहा कि दोपहर करीब दो बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। बताया कि पोल टूटने की वजह से धर्मशाला रोड और भागलपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed