फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of man missing for 24 hours found hanging from tree

Sonebhadra News: 24 घंटे से लापता शख्स का पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 15 Jul 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Body of man missing for 24 hours found hanging from tree
बभनी। सड़क टोला में रविवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पीछे पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। शनिवार सुबह से ही वह लापता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बभनी के डगडउवाटोला निवासी धनुकधारी (50) शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक उसके न आने पर परिजनों ने पास पड़ोस में खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने सड़क टोला स्कूल के पीछे सिद्धा के पेड़ से उसका फंदे से लटकता शव देखा। लोगों ने सूचना गांव वालों को दी। धनुकधारी के घरवाले भी वहां पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद चीख पुकार शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सरफराज खान मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। एसओ सदानंद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed