फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body covered with mud found in the field sensation spread

Sonbhadra News: खेत में मिला मिट्टी से सना शव, फैली सनसनी, दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या

Sat, 10 May 2025 02:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 02:48 PM IST
सार

जुगैल थाना क्षेत्र में दस वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर से लापता हुआ था। पुलिस तलाश कर रही थी। खेत में मिट्टी से सना हुआ शव मिला और सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Body covered with mud found in the field sensation spread
थाना जुगैल, सोनभद्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगैल कस्बा में दस वर्षीय बालक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की दोपहर बाद से वह लापता था। उसका शव खेत में लहूलुहान हाल में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


जुगैल के हीरामणी खरवार का पुत्र कप्तान (10) शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। देर रात उसका शव खेत में पड़ा मिला। शरीर के कई स्थानों पर चाकू से वार के गहरे जख्म थे। शव मिट्टी में सना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। शनिवार को एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed