{"_id":"65bd5d70bbc72d05410e20e7","slug":"board-exam-if-there-are-more-than-40-candidates-then-the-duty-of-three-room-inspectors-will-be-imposed-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-108998-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 40 से अधिक हुए परीक्षार्थी तो तीन कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 40 से अधिक हुए परीक्षार्थी तो तीन कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराने के लिए 2797 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है। उनका ड्यूटी कार्ड तैयार किया जा रहा है। विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित 202 हाईस्कूल और इंटर काॅलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए कुल 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 47787 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 28845 और इंटर की परीक्षा में 18942 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए पूर्व में 76 केंद्र व्यवस्थापक, 76 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर, चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जा चुके हैं।
अब विभाग ने कक्ष निरीक्षकों की भी नियुक्ति कर दिया है। परीक्षा में कुल 2794 कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर कक्षों में तैनाती की जाएगी। 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक और 41 से 60 परीक्षार्थियों तक तीन कक्ष निरीक्षक नियुक्त होंगे।
विज्ञापन
किसी भी परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक बाहरी रखे जाएंगे। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी उस पाली में संबंधित विषय के अध्यापक की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नहीं लगेगी। परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग से 1387 कक्ष निरीक्षक होंगे। जबकि माध्यमिक स्कूलों से 1407 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है। कक्ष निरीक्षक बने सभी अध्यापकों का पूर्ण विवरण परीक्षा केंद्र में सुरक्षित रखना होगा। कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल से परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय डाउनलोड करेगा। उसमें कक्ष निरीक्षकों को आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित कर संबंधित कक्ष निरीक्षक को उपलब्ध कराया जाएगा। अभिलेखों का सत्यापन करने के बाद ही परिचय पत्र जारी होगा। ऐसे कक्ष निरीक्षक जिनके पाल्य या संबंधी जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे हैं। वे उस परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षण कार्य के पात्र नहीं होंगे। परीक्षाओं को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा बलों के तैनाती की मांग किया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 2797 कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया है। जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। -राजेंद्र यादव, डीआईओएस।