फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BMS celebrated harmony day with disabled children

बीएमएस ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया समरसता दिवस

Thu, 15 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
BMS celebrated harmony day with disabled children
अनपरा। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक ठेंगणी जी के परिनिर्वाण दिवस को भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने समरसता दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों की संस्था वसुधा कल्याण समिति के कार्यालय पर पहुंचकर उनके बीच ठेंगणी जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। बताया कि अपने जीवन काल में ही किसी संगठन को शून्य से प्रारंभ कर शिखर तक पहुंचाने वाले ठेंगणी जी जैसे महान व्यक्ति इस धरती पर विरले ही पैदा हुआ करते हैं। भारतीय मजदूर संघ भारतीय किसान संघ स्वदेशी जागरण मंच जैसे सफल संगठन का राष्ट्रभक्ति राष्ट्रीयता को केंद्र में रखकर ठेंगणी जी ने जिस उद्देश्य से निर्माण किया उसके लिए भारत वर्ष की आने वाली पीढ़ी युग युगांतर तक उनकी ऋणी रहेगी। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को राहत सामग्री भी वितरित किया। इस अवसर पर सकल नारायण, एसएन सिंह, डीके त्रिपाठी, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed