फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Blow copies of order of governance

शासन के आदेश की प्रतियां फूंकी

Thu, 07 Sep 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 07 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blow copies of order of governance
आदेश्‍ा की प्रतियां जलाते शिक्षामित्र
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर बुधवार को शिक्षक/शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने प्रदेश सरकार के शिक्षामित्रों को दस हजार मानदेय दिए जाने के आदेश की प्रतियां फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पूर्व रामलीला मैदान में शिक्षामित्रों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की।  
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे मांगों के समर्थन मेें नारेबाजी करते हुए रामलीला मैदान से न्यू मार्केट होते हुए जुलूस की शक्ल में शिक्षामित्र हाथों में मानदेय दिए जाने से संबंधित आदेश की प्रतियां लेकर बढ़ौली चौक पहुंचे। जिला संयोजक वकील अहमद खां और शशिभूषण तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद लगातार शिक्षामित्रों ने सत्याग्रह आंदोलन से प्रदेश सरकार से वार्ता क्रम जारी रखा। सरकार की ओर से हमेशा आश्वासन मिलता रहा कि सरकार आपके सम्मान का पूरा ख्याल रखेगी। लेकिन पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सरकार ने शिक्षामित्रों को प्रतिमाह दस हजार रुपये मानदेय दिए जाने की घोषणा का अपमानित करने का कार्य किया। अजीत सिंह और विनोद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के साथ अन्याय कर रही है। राजबली मिश्रा, अनिल सिंह, नीलम, बीना मिश्रा ने कहा कि सरकार का दस हजार रुपये मानदेय का प्रस्ताव मंजूर नहीं है। संचालन अरविंद सिंह ने किया। महिमा मिश्रा, नरेंद्र दूबे, बालकिशुन, अशोक पांडेय, मनोज कुमार, मीरा सिंह, राधेश्याम, राम विलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed