{"_id":"67927d0519211c82bb069000","slug":"blos-doing-better-work-will-be-honored-on-voters-day-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-123498-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मतदाता दिवस पर सम्मानित होंगे बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मतदाता दिवस पर सम्मानित होंगे बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों की बृहस्पतिवार को एडीएम सहदेव मिश्र ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान सभी तहसील, बूथ स्तर पर कार्यक्रम के निर्देश दिए।
एडीएम ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाना है। जिला स्तर पर कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर शैक्षणिक संस्थाओं में प्रजातांत्रिक मूल्यों के उत्प्रेरण हेतु ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगें हम’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएं। स्कूल-काॅलेजों में पुनरीक्षण-2025 के लिए युवा मतदाताओं के पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेंजर, रोवर्स और एनएसएस के को-आर्डिनेटर्स, बीएलओ को मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने ईओ को नगर में हाईवे पर निर्मित फ्लाईओवर की दीवारों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखवाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकलने वाली रैली के लिए रूट तय कर वहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए योजना बनाने को भी कहा। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार, डीआईओएस जयराम सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
-- --
गणतंत्र दिवस पर कराएं घर-दुकान की लाइटिंग
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस समारोह जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि सुबह 8.30 बजे सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े 9 बजे पुलिस लाइन में परेड होगी। सुबह 10 बजे शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन अवश्य हो। विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास बताया जाय और सशक्त सैन्य बलों के बलिदान का नमन करते हुए देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराए जाय। दोपहर एक बजे शहीद स्मारक ग्राम परासी दुबे एवं पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह के सामने नेहरू पार्क में शहीदों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में निवास करने वाले व्यक्ति अपने निजी भवनों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर 25 व 26 जनवरी की रात्रि तक लाइटिंग कराएं। दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा लगाएं, जिससे गणतंत्र दिवस के उल्लास का माहौल बन सके।
विज्ञापन
-- -
पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने की समीक्षा
सोनभद्र। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई। सीडीओ जागृति अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार उपस्थित रहे। आयोग के सदस्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विद्या देवी ने बताया कि पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना के तहत 575 पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करते हुए 115 लाख रुपये व्यय किया गया है। अन्य योजनाओं की प्रगति भी बताई।