{"_id":"692ddff9d7f7fa1086032ab3","slug":"blos-and-blas-will-meet-and-share-the-voters-list-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-138211-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीएलओ और बीएलए बैठक कर साझा करेंगे मतदाताओं की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीएलओ और बीएलए बैठक कर साझा करेंगे मतदाताओं की सूची
विज्ञापन
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए की बैठक 8 व 9 दिसंबर को मतदान स्थलों पर होगी। इस दौरान अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट नामों की सूची तैयार कर बीएलए के हस्ताक्षर लिए जाएंगे।
बैठक की कार्यवृत्त और सूची को बीएलओ एप पर अपलोड किया जाएगा। बीएलओ को बीएलए की उपस्थिति का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने, उन्हें एकत्र करने और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में जुटे हैं।
16 दिसंबर तक निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशित होगा, जबकि दावा-आपत्तियां 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक ली जाएंगी। इनके निस्तारण की प्रक्रिया 7 फरवरी तक पूरी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
मैपिंग के लिए 4-5 को चलेगा विशेष महाभियान
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना पत्र बांटने, उन्हें एकत्र करने और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। तीन दिसंबर तक सभी बीएलओ को 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद अनमैप्ड वोटरों को बीएलओ एप के माध्यम से मैप किया जाएगा। डीएम ने बताया कि अगर किसी मतदाता का नाम त्रुटिवश अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक या डुप्लीकेट की सूची में दर्ज हो गया है और वह वास्तव में उसी स्थान पर रह रहा है तो उसे ईआरओ नेट के माध्यम से सही किया जाएगा। यह विशेष महाअभियान 4 और 5 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें ईआरओ और एईआरओ की निगरानी में बीएलओ 50-50 के समूह में बुलाए जाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीएलओ वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूची की ऑफलाइन मैपिंग पहले पूर्ण कर लें, ताकि संशोधन कार्य सटीकता के साथ किया जा सके।