{"_id":"59417d444f1c1bb34c8b467e","slug":"blood-donation-camp-done-by-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में 17 ने किया महादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में 17 ने किया महादान
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
14सोन02पी: राबर्ट्सगंज ब्लड बैंक में रक्तदाता अजीत जायसवाल को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देते डीएम पीके उपाध्याय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब राबर्ट्सगंज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक महिला समेत कुल 17 लोगों ने रक्तदान किया। डीएम पीके उपाध्याय ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र के साथ ही प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं में रक्तदान को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। कैंप में पहुंचे रेणुकूट ब्लड डोनर्स (प्रयास) के दिलीप दूबे आदि टीम को प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में डायबिटीज के कारण पांच लोग रक्तदान नहीं कर सके।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह करीब दस बजे जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। इस दौरान एक महिला समेत 17 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं पांच ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान करने से बड़ा कोई दान नहीं होता। इस पुनीत कार्य के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है, ताकि खून के अभाव में किसी की मौत न हो सकें। कहा कि रक्तदान करने से सेहत पर कोई प्रभाव भी नहीं पड़ता। संदीप सिंह चंदेल और हरीश अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।
जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीसी जायसवाल ने कहा कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति के शरीर में तेजी से ब्लड बनता है। इसलिए स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। इस मौके पर लायंस क्लब के पदाधिकारी रविंद्र केशरी, शरद सिंह, नन्हे चौबे, मन्नू पांडेय, प्रमोद यादव, एलटी राकेश तिवारी, अखिलेश, प्रमोद, शैलेंद्र पांडेय, सुजीत, राजू, दिनेश केशरी आदि मौजूद रहे।