फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Block on target of ad after district panchayat

जिला पंचायत के बाद अद के निशाने पर ब्लॉक

Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Block on target of ad after district panchayat
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद अपना दल एस जिले के विभिन्न ब्लॉकों में अपने खेमे के प्रमुख बनाने में जुट गया है। वर्ष 2017 के चुनाव से पहले जिले में अपना दल के खाते में कोई सीट नहीं थी। महज चार वर्षों में एक विधायक, सांसद के बाद अब जिले की सबसे बड़ी कुर्सी पर जीत दर्ज कर कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे अपना दल सांसद पकौड़ी लाल कोल के प्रतिनिधि कुलदीप पटेल ने सोशल मीडिया हैंडल पर जीत की खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि जनपद सोनभद्र में अपना दल एस के एमएलए, एमपी, जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब ब्लॉक प्रमुख बनाने की बारी आ गई है। कुलदीप का कहना है कि यह जीत आदिवासी बहुल सोनभद्र में बढ़ते जनाधार का प्रतीक है। राजनीतिक विश्लेषक इसे सोनभद्र में अपना दल एस की तरफ से अपनी जमीन और मजबूत करने की तैयारी मान रहे हैं। बता दें कि 2017 के विधान सभा चुनाव में दुद्धी विधानसभा पर जीत का परचम लहरा कर अपना दल एस ने नई राजनीतिक इबारत रची। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में अनुमानों को धता बताते हुए राबर्ट्सगंज संसदीय सीट भी गठबंधन कोटे से अपने झोली में डाली थी। 2021 के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मैदान में एकदम नए राजनीतिक खिलाड़ी को उतार कर जीत हासिल करते हुए जिले में अपनी पैठ और मजबूत कर ली है। जिले में पहले से सफलता की लहर पर सवार अपना दल सोनेलाल को मिले सत्ता के साथ ने तीसरी बड़ी कामयाबी की मुहर लगा दी है। अब जिले के सियासी सफर में चौथी पारी के रूप में जिले के दस ब्लॉकों में ब्लाक प्रमुख का चुनाव सामने हैं।
विज्ञापन

..
प्रदेश में लगातार अपना दल एस का जनाधार बढ़ रहा है। पार्टी के मुखिया के दिशा-निर्देश मिलने पर जिले के दस ब्लॉकों में होने वाले ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में भी सफलता हासिल किया जाएगा। -सत्य नारायण पटेल, जिलाध्यक्ष, अपना दल एस सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed