फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Block level sports and cultural competition held in Duddhi

Sonbhadra: दुद्धी में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता, कबड्डी में महुली की बालिकाएं विजयी

Tue, 05 Nov 2024 09:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 05 Nov 2024 09:13 PM IST
सार

सोनभद्र के दुद्धी में परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई और कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुती भी दी गई जिसने सबका मन मोह लिया।
 

विज्ञापन
Block level sports and cultural competition held in Duddhi
नृत्य कला की प्रस्तुती देते - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुद्धी स्थित बीआरडी पीजी कालेज दुद्धी में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने उद्घाटन किया। कंपोजिट विद्यालय मझौली की टीम ने आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम न्यायिक अश्वनी सिंह, बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया और बीईओ महेंद्र मौर्य रहे। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग बालिका में 50 मीटर बघाडू़ की कलावती को पहला, बुटबेड़वा की राशि को दूसरा और महुली से संध्या को तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन




100 मीटर बालिका वर्ग में बघाडू की कलावती को पहला, झारोकला की पूनम को दूसरा, महुली की संध्या को तीसरा स्थान मिला। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में बूटबेढवा से बबलू, बीडर से रामजनम और महुली से शनि कुमार को क्रमश: पहला,दूसरा और तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर बालक वर्ग में बुटबेढवा से क्रमश: बबलू, महुली से अंशु और बघाडू से दीपक पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में झारो कला के लक्ष्मण को पहला और बालिका में सरिता को पहला स्थान मिला। 400 मीटर में दीपक केवाल और पूजा पहले स्थान पर रही। 600 मीटर बालक में झारोकला के अमरेश को पहला स्थान मिला। कबड्डी बालिका वर्ग में महुली विजेता तो बघाडू उप विजेता बना।
विज्ञापन


बालक वर्ग कबड्डी में झारोकला विजेता तो बुटबेढवा उपविजेता बना। लंबी कूद बालक वर्ग में बघाडू प्रथम, बालिका लंबी कूद में झारोकला की सीता पहले स्थान पर रही। बैडमिंटन में शिवम और साजिया विजेता बने। इस मौके पर ऋषिनारायण यादव, अवधेश कन्नौजिया, कमल नारायण सिंह, नीरज कुमार, श्यामबिहारी चौधरी, मुसईराम, छविलाल उपस्थित रहे। संचालन जितेंद्र चौबे और अविनाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed