{"_id":"61a7b55281826851c65092d6","slug":"block-demarcation-of-mineral-metals-started-people-rejoice-sonbhadra-news-vns6255583120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज धातुओं का ब्लॉक सीमांकन शुरू, लोगों में हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज धातुओं का ब्लॉक सीमांकन शुरू, लोगों में हर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र में स्वर्ण सहित अन्य धातुओं की मिलने की संभावनाओं के मद्देनजर बुधवार से क्षेत्र चिह्नांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। अलग-अलग तीन धातुओं के क्षेत्र चिह्नांकन के लिए टीम गठित कर दी गई है।
उप जिलाधिकारी रमेश कुमार की तरफ से गठित की गई टीम में दर्जन भर लेखपालों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। खनन व राजस्व विभाग की टीम 20 दिसंबर तक सर्वे सीमांकन सहित अन्य जरूरी कार्य करेगी। तहसील क्षेत्र में स्वर्ण धातु के लिए वियादंड प्रोजेक्ट के अंतर्गत जोगेंद्रा, कुलडोमरी और रणहोर शामिल हैं, जिसमें सीमांकन सहित अन्य कार्य के लिए कानूनगो रमेश चंद्र, लेखपाल सुरेश चंद, जटाशंकर, राकेश कुमार, राकेश कुमार के साथ खनन विभाग के कर्मचारी चिन्हांकन कार्य कर रहे हैं। जबकि सिलिमिनाइट खनिज छिपिया प्रोजेक्ट के तहत इकदिरी, आसनडीह आदि के लिए कानूनगो रमेश चंद्र व लेखपाल सैलानी, दुर्गेश पांडेय, संजय कनौजिया और विमलेश कुमार को लगाया गया है। जबकि तीसरे खनिज एंडालुसाइट के अंतर्गत चक डुमरा, फुलवार, सलैयाडीह में सर्वे व खनिज ब्लॉक सीमांकन के लिए कानूनगो रमेश चंद्र व लेखपाल खरपत्तू, गोपाल, रामलखन, अनिल व सावित्री और ओबरा तहसील से लेखपाल राजकुमार मिश्रा शामिल हैं। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर दुद्धी तहसील एवं आंशिक ओबरा तहसील क्षेत्र में मिले खनिज भंडार के सीमांकन के लिए तीन धातुओं के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। खनिज धातुओं के ब्लॉकों के सीमांकन का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। उधर क्षेत्र में अमूल्य धातुओं के भंडार की सीमांकन की खबर से क्षेत्र की लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों में चर्चा है कि खनिज धातुओं के मिलने से क्षेत्र की तस्वीर संवरेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।