फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BLO will conduct door-to-door survey for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए बीएलओ एक से घर-घर जाकर करेंगे सर्वे

Tue, 15 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
BLO will conduct door-to-door survey for panchayat elections
सोनभद्र। पंचायत चुनाव को लेकर अब प्रशासनिक मशीनरी भी सक्रिय हो गई है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए एक अक्तूबर से बीएलओ घर-घर पहुंचकर सर्वे कार्य भी शुरू कर देंगे। बीएलओ मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान नए मतदाताओं के नाम इसमें शामिल करने तथा नाम संशोधन व हटाने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाएंगे। इसके अलावा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए नए मतदाता एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल के मुताबिक एक जनवरी 2020 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले लोग मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वह मतदाता सूची के सत्यापन के लिए घर-घर सर्वे के दौरान भी बीएलओ के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। मतदाता सूची के सत्यापन के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल करने, संशोधन व हटाने के लिए प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की जांच का काम 6 से 12 नवंबर तक चलेगा। अगले दिन 13 नवंबर से मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य 5 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद मतदाता सूची का 6 दिसंबर को अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही 12 दिसंबर तक लोग अनंतिम मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए दावा व आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 13 से 19 दिसंबर तक दावों तथा आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। दावों तथा आपत्तियों के निस्तारण के बाद 20 से 29 दिसंबर तक मतदाता सूची तैया करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 29 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed