फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Blessed to see the eternal flame of Babnauri Devi

बभनौरी देवी के अखंड ज्योति का दर्शन कर हुए धन्य

Sun, 26 Jun 2022 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Blessed to see the eternal flame of Babnauri Devi
हरियाणा के हिसार स्थित बनभौरी धाम से मां की अखंड ज्योति लेकर अंबिकापुर जा रहे जत्थे का शनिवार की शाम जिले में जोरदार स्वागत हुआ। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान और डाला के मां वैष्णो देवी मंदिर में अग्र समाज के लोगों ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। आरती उतारी और मन्नतें मांगीं। रात्रि विश्राम के बाद जत्था छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में यात्रा का स्वागत अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, अशोक जैन, धर्मराज जैन, प्रदीप खेतान, अमित जैन, चंद्रभान अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, विकास मित्तल, ज्योति मित्तल, रामनिवास जैन आदि ने किया। ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमते श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगे। कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा डाला पहुंची। मां वैष्णो शक्तिपीठ परिसर में मंदिर समिति के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि अंबिकापुर में मां बनभौरी का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए हरियाणा के हिसार स्थित धाम से मां की अखंड ज्योति ले जाई जा रही है। सैकड़ों लोगों का जत्था अंबिकापुर से 21 जून को हरियाणा के बनभौरी धाम के लिए रवाना हुआ था। 24 जून को विधि विधान से पूजन के बाद वापस अंबिकापुर के लिए चला। डाला में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार की सुबह पूजन अर्चन के बाद भक्तों का जत्था अंबिकापुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष बृषभान अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल, डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, अंकुश मित्तल, राकेश गोयल, विकाश वंशल, महावीर गोयल, कलवंत अग्रवाल, कृष्ण कुमार गर्ग, राजेन्द्र जैन, नरेश अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, वीरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed