फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bkia dam broken

बकिया बंधी का कनवाह टूटा

Tue, 19 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 19 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bkia dam  broken
बकिया बंधी
 सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बारिश के दिनों में कई बंधिया टूट गई। चोपन ब्लॉक अंतर्गत बकिया बंधी का सोसवॉल्व से पानी नहीं निकलने की वजह से रविवार की शाम कनवाह ध्वस्त हो गया। सदर एसडीएम  के निर्देश के बाद भी सिंचाई विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। अगर समय रहते बंधी को बचाने के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं किया गया तो, कई बंधियों के टूटने का खतरा मंडराने लगा है। बंधियों के टूटने की स्थिति में खेती तो प्रभावित होगी ही कई घर भी बह जाएंगे।
विज्ञापन



बकिया बंधी में पानी अधिक हो जाने के कारण ग्रामीणों ने सोसवॉल्व खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में बंधी का पानी कनवाह के रास्ते निकलने लगा और कनवाह को तोड़ दिया। पिछले सप्ताह सदर एसडीएम कैलाश सिंह ने लेखपाल, पीडब्लूडी एवं सिंचाई विभाग को निर्देश दिया था कि सड़क, पुलिया व बंधी का निरीक्षण कर तत्काल रिपोर्ट दें। बंधी को बचाने और टूटी सड़क की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया था लेकिन किसी विभाग ने दिलचस्पी नही दिखाई। 
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल कुमार, शशि जायसवाल, बीरू, रामचंद्र और सुरेंद्र का कहना है कि अगर बंधी टूट गई तो सिंचाई  के बगैर फसल बर्बाद हो जाएगी। एक साथ पानी निकलने से घर भी बह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल सिंह का कहना है कि अवर अभियंता अशोक सिंह को  मोबाइल पर सूचना दी गई,  बावजूद अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आया। सदर एसडीएम कैलाश सिंह का कहना है कि अगर लापरवाही से बंधियां टूटी तो संबंधित विभाग के खिलाफ उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed