{"_id":"5a1ce15c23decd4e6812d7951378fcf7","slug":"bjp-workers-demonstrated-at-the-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रय केंद्रों पर किसानों का धान क्रय न किए जाने और चोपन पुलिस द्वारा मारपीट के आरोप में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का मामला गरमाने लगा है। कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा का अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
उन्होंने एडीएम को ब्लॉक प्रमुख का निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने और काली मंदिर परिसर में दावत देने वाले सपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मांगपत्र सौंपा।
दोपहर करीब 12 बजे राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग से पैदल जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ता जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पहले से तैनात शहर कोतवाल अबरार अहमद ने नेताओं को डीएम कक्ष में जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अशोक मिश्रा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि चोपन ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में प्रशासन सत्ता पक्ष के प्रत्याशी की मदद कर रहा है। विगत दिनों चोपन स्थित काली मंदिर परिसर में सपा के नेता ने कुछ लोगों को मांसाहारी दावत दिया था।
इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने सपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की। इसे पार्टी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि सपा सरकार के इशारे पर अधिकारी और कर्मचारी क्रय केंद्रों पर धान क्रय नहीं कर रहे हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, धर्मवीर तिवारी, सुरेश तिवारी और रामलखन सिंह ने कहा कि आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने वाले सत्ता पक्ष के नेताओं के विरूद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। एडीएम रामचंद्र और ओसी हर्षदेव पांडेय ने नेताओं को समझा, बुझा कर शांत कराया। इस मौके पर अनूप तिवारी, यादवेंद्र द्विवेदी, जोखन सिंह पटेल, माला चौबे, दयाशंकर पांडेय, संतोष पांडेय, गंगा सिंह आदि रहे।