फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Counting of votes will be done in two rooms of Paharia Mandi, 50 tables will be installed

Nikay Chunav Counting: मतदान के बाद अब मतगणना की बारी, जानिए, किस दिन और कितने बजे तक आएंगे परिणाम?

Sat, 06 May 2023 07:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 07:52 AM IST
सार

वाराणसी नगर निगम और नगर पंचायत गंगापुर के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने कर दिया है। अब मतगणना का इंतजार है। वीडीए ने इसका नक्शा बनाकर चुनाव कार्यालय को सौंप दिया है। इसके अनुरूप प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
Counting of votes will be done in two rooms of Paharia Mandi, 50 tables will be installed
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निगम और नगर पंचायत चुनाव के बाद मतगणना की तैयारी तेज हो गई है। 13 मई की सुबह आठ बजे से पहड़िया मंडी के दो कमरों में मतगणना शुरू होगी। मेयर और पार्षद की मतगणना के लिए 25-25 टेबल लगाए जा रहे हैं। इसका नक्शा भी वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने तैयार करके चुनाव कार्यालय को सौंप दिया है। दूसरी तरफ गंगापुर नगर पंचायत की मतगणना राजातालाब स्थित तहसील परिसर में होगी। इसके लिए पांच टेबल लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम और नगर पंचायत गंगापुर के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने कर दिया है। अब मतगणना का इंतजार है। वीडीए ने इसका नक्शा बनाकर चुनाव कार्यालय को सौंप दिया है। इसके अनुरूप प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से मिलने लगेंगे रुझान, चार बजे तक परिणाम
पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई है। स्ट्रांग रूम से ईवीएम को निकालकर मंडी के दो कमरों में ले जाया जाएगा, जहां मेयर व पार्षद के लिए बने 25-25 टेबल पर मतगणना होगी। मतगणना की सभी तैयारियां 11 मई तक पूरी कर ली जाएंगी। पूरे परिसर को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। मतगणना के दिन सुबह नौ बजे से मेयर और पार्षद पदों के रुझान मिलने लगेंगे। शाम चार बजे तक शहर की सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Counting of votes will be done in two rooms of Paharia Mandi, 50 tables will be installed
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
हर घंटे मिलेगी मतगणना की जानकारी
जिन कमरों में मतगणना होगी, वहां किसी का भी प्रवेश वर्जित रहेगा। जिसकी ड्यूटी होगी या जिसका पास चुनाव कार्यालय से बना होगा, उसे ही प्रवेश दिया जाएगा। बाहर बने काउंटरों के पास लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना के परिणाम बताए जाएंगे। यह जानकारी हर घंटे जारी की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी कराएगा बैरिकेडिंग
मतगणना स्थल पर लोक निर्माण विभाग बैरिकेडिंग कराएगा। यह काम छह मई से शुरू होगा। बैरिकेडिंग के माध्यम से ही मतगणना स्थल पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। पार्टी प्रतिनिधियों के लिए अलग से टेंट में व्यवस्था की जाएगी।


पेयजल की व्यवस्था करेगा निगम
मतगणना स्थल पर कार्मिकों, सुरक्षाकर्मियों को सुविधा मिलेगी। नगर निगम को पेयजल की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। मोबाइल शौचालय के इंतजाम भी किए जाएंगे। एक दिन पहले से ही मतगणना स्थल पर फॉगिंग और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed