फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bjp person burst in members meeting

कार्यकर्ताओं की बैठक में गरजे भाजपाई

Sun, 23 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 23 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
bjp person burst in members meeting
सब्जी मंडी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते शंकर गिरि।
 कस्बे के कृषि मंडी समिति के प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 2017 में यूपी सरकार बनाने का संकल्प लिया। होने वाली परिवर्तन रैली को सफल बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल खरवार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के देवता होते हैं और कार्यकर्ता चाहें तो पार्टी हमेशा मुकाम पर रहेगी। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि जिस तरह यूपी में माफिया, गुंडाराज चल रहा है उससे यहां कि जनता त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की कद्र करती है। आप लोग शपथ लीजिए कि 2017 में  भाजपा यूपी में 300 सीट पर रहे और पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर यूपी की तस्वीर बदले।   संचालन भाजपा के जिला महामंत्री विपिन बिहारी ने किया तथा अध्यक्षा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed