फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP patronised feudal forces, atrocities against SCs and STs increased: Shyam Lal

भाजपा ने सामंती ताकतों को दिया संरक्षण, एससी-एसटी पर बढ़ा अत्याचार : श्यामलाल

Sat, 25 Oct 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP patronised feudal forces, atrocities against SCs and STs increased: Shyam Lal
रॉबर्ट्सगंज सपा जिला कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। संवाद
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार में एससी-एसटी पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा ने सामंती ताकतों को संरक्षण दिया है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है और जनता भय के माहौल में जी रही है।
विज्ञापन

चिचलिक गांव में आयोजित आदिवासी मेले में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने रॉबर्ट्सगंज स्थित सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण और रोजगार के अधिकारों को खत्म करने पर तुली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। अस्पतालों में न तो डॉक्टर समय पर मिलते हैं और न दवाएं उपलब्ध हैं। गरीब मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खोखले दावों से जनता परेशान है और चारों ओर भ्रष्टाचार व लूट का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामलाल ने कहा कि इन हालातों से प्रदेश को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही राहत दिला सकते हैं। उन्होंने बिहार चुनाव में महागठबंधन की बड़ी जीत का दावा किया और जन सुराज पार्टी को सौदागर करार दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह पटेल, संजय यादव, विजय यादव, अनिल कुमार यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed