फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP members fed Khichdi to the devotees returning from Maha Kumbh and earned virtue

Sonebhadra News : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं को भाजपाइयों ने खिलाई खिचड़ी, कमाया पुण्य

Wed, 12 Feb 2025 08:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 12 Feb 2025 08:20 PM IST
सार

महाकुंभ से लौट रहे भक्तों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर फल, बिस्किट और पानी का पैकेट दिया। इस दौरान इन्होंने पुण्य की याचना की।
 

विज्ञापन
BJP members fed Khichdi to the devotees returning from Maha Kumbh and earned virtue
बीजेपी कार्यकर्ताओं का सेवाभाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के सेवा कार्य में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। बुधवार को भी जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। हिंदुआरी में खिचड़ी बांटी गई तो रेणुकूट के मुर्धवा मोड़ पर फल, बिस्किट का वितरण हुआ।

विज्ञापन


हिंदुआरी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने महाकुंभ से लौट रहे वाहनों को रोककर श्रद्धालुओं को भोजन-पानी आदि उपलब्ध कराया। इस मौके पर विधायक भूपेश चौबे, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, अनूप तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, रेणुकूट क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में फल, बिस्किट व पानी उपलब्ध कराकर मंगल यात्रा की कामना की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के प्रमुख स्थानों पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर नाश्ता व पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुर्धवा मोड़ पर कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन, मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह, अनिल सिंह, आशीष मिश्रा, सविता राकेश सिंह, संध्या पांडेय, दुर्ग विजय मिश्रा, प्रेमशंकर रावत, विष्णु गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed