{"_id":"572395644f1c1b5d0ca915f7","slug":"bjp-leaders-oppse-to-spread-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी के विरोध मंे भाजपाजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी के विरोध मंे भाजपाजनों का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर सात से गंदगी हटवाने के लिए प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज के आर्य नगर में राजमार्ग के किनारे एक दुग्ध डेयरी का अपशिष्ट एकत्र होने से निकलने वाले दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को नाराज भाजपाइयों ने जिला प्रशासन और राजमार्ग का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने दूरभाष पर सदर एसडीएम से वार्ता कर समस्या का निराकरण कराने की मांग की।
भाजपाजनों ने कहा कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के निर्माण कराने वाली कंपनी ने मानक के अनुसार नाली का निर्माण नहीं कराया है। इसका नतीजा है कि जगह-जगह गंदा पानी एकत्र है। वार्ड नंबर सात आर्य नगर में गंदा पानी के एकत्र होने से लोगों को संक्रामक बीमारी होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। कहा कि एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान चला कर लोगों को स्वच्छ भारत अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
वहीं सड़क का निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी खुलेआम निर्माण कार्य के नाम पर गंदगी फैलाई जा रही है। नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि तत्काल आर्य नगर में जलजमाव की समस्याओं को दूर करते हुए नवनिर्मित नाली की साफ-सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
वीरेंद्र जायसवाल और कमलेश चौबे ने कहा कि सड़क का निर्माण कराने वाली कंपनी की मनमानी का खामियाजा नगरवासियों को उठाना पड़ रहा है। इस मौके पर वीरेंद्र जायसवाल, कमलेश चौबे, सुनील सिंह, संतोष शुक्ला, देवेंद्र सिंह, गप्पू जायसवाल, संतोष सोनी, मनीष मिश्रा, कृष्ण, अमित आदि रहे।