फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP honored block chiefs and district panchayat members

भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित

Wed, 14 Jul 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
BJP honored block chiefs and district panchayat members
भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि सोनभद्र के सभी ब्लॉकों में हुई ऐतिहासिक विजय में प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पार्टी के विचारों की जीत हुई है। सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास को अपना मंत्र मानकर कार्य करने वाली भाजपा को जनमत देकर जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में सुशासन का राज कायम है। कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में विजय हासिल करने के अभी से जुट जाएं। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता तनमन धन से इस पंचायत चुनाव में लगे विपरीत परिस्थितियों के साथ-साथ दुरुह क्षेत्र होने के बाद भी कार्यकर्ता घर घर पहुंच कर पार्टी द्वारा किये गये कार्यों को जनता के बीच रख कर विश्वास दिलाया। सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजय गोंड़, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व विधायक तीरथ राज जी, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने भी कार्यकर्ताओं को उनके बल पर मिली ऐतिहासिक विजय पर धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वागत समारोह में सर्वप्रथम सभी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों, जिपं सदस्यों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सभी अतिथियों के द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया। एसीएसटी आयोग के सदस्य अमरेश चेरो, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, शिवकुमार गुप्ता, अनिल सिंह गौतम, कुसुम षर्मा, जिला महामंत्री रामसुन्दर निशाद, कृश्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, कन्हैया जायसवाल, विनोद पटेल, जिला कोशाध्यक्ष राकेश मेहता, रंजना सिंह, विशाल पाण्डेय आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed