फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP hat-trick in municipality, difference increasing with

Sonebhadra News: नगर पालिका में भाजपा हैट्रिक, हर जीत के साथ बढ़ता गया अंतर

Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP hat-trick in municipality, difference increasing with
- वर्ष 2012 में कृष्णमुरारी और 2017 में वीरेंद्र जायसवाल चुने गए थे चेयरमैन
विज्ञापन

- अनुसूचित जाति महिला के पद पर पूर्व विधायक रूबी प्रसाद को मिली बड़ी जीत
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। नगर पालिका सोनभद्र में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। रूबी प्रसाद की जीत के साथ लगातार तीसरी बार नगर की सत्ता में वापसी करने वाली पार्टी ने जीत के अंतर का भी रिकार्ड बनाया है। इस सीट पर साढ़े सात हजार मतों के भारी अंतर से पार्टी प्रत्याशी को जीत मिली है, जो अब तक ही सबसे बड़ी विजय है। निकाय के आधे से अधिक वार्डों में भी भाजपा के सभासद जीते हैं। परिणाम के बाद भाजपाइयों ने जमकर खुशी मनाई।

नगर क्षेत्र शुरू से ही भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। बीच के चुनावों में चेयरमैन की कुर्सी दूसरे दलों के पास चली गई थी। 2012 में कृष्णमुरारी गुप्ता ने जीत के साथ फिर से भाजपा का कब्जा कायम कराया। इसके बाद वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी ने चेहरा बदलकर वीरेंद्र जायसवाल पर दांव लगाया। इस बार भी कड़े मुकाबले के बावजूद जनता भाजपा के ही साथ रही। पिछले पांच साल के कार्यकाल और नगर के मध्य से स्टेट हाईवे के निर्माण सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर नगर के व्यापारी वर्ग में असंतोष की स्थिति थी। इससे अबकी चुनाव में सत्ताधारी दल की राह चुनौतीपूर्ण मानी जा रही थी, लेकिन अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद के रूप में प्रभावी चेहरे को उतारकर पार्टी ने ऐसा दांव खेला कि सारे विरोधी ढेर हो गए। पूर्व चुनावों से इतर इस बार विपक्षी दल लड़ाई में कहीं भी नहीं टिके। गणना के दौरान भी पहले राउंड से रूबी प्रसाद ने बढ़त बनानी शुरू की तो हर राउंड के साथ यह अंतर बढ़ता ही गया। हाल यह था कि रूबी प्रसाद को जितने वोट मिल रहे थे, उसका आधा भी विपक्ष के उम्मीदवार नहीं पा सके।
विज्ञापन

भाजपा की जीत की यह रही प्रमुख वजह::
* पूर्व विधायक रूबी प्रसाद के रूप में प्रभावशाली चेहरा।
* नगर में भाजपा का मजबूत वोट बैंक व बेहतर कैंपेंनिंग।
* केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार।
* विपक्ष में कोई भी मजबूत चेेहरा न होना।
* सपा का कमजोर प्रचार व प्रमुख नेताओं की चुनाव प्रचार से दूरी।
----
नगर पालिका अध्यक्ष पद का परिणाम::
प्रत्याशी पार्टी प्राप्त मत
रूबी प्रसाद भाजपा 15635
उषा सोनकर सपा 8049
सीता देवी बसपा 4416
उषा देवी कांग्रेस 2108
श्यामा देवी निर्दल 714
अर्चना भारती निर्दल 405
कमली आप 199
नोटा 182
जीत का अंतर 7587
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed