फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government working for the upliftment of common man

आम व्यक्ति के उत्थान का कार्य रही भाजपा सरकार

Sun, 29 Jul 2018 11:40 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Sun, 29 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रपति से मनोनीत राज्यसभा सांसद रामशकल का जिले में प्रथम आगमन रविवार को हुआ। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राबर्ट्सगंज के सवेरा होटल परिसर में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्रम भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम व्यक्ति के उत्थान का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

यहां सांसद रामशकल ने कहा कि उनके जैसे आम कार्यकर्ता को देश के उच्च सदन में भेजकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति कि चिंता व विकास पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचार थे। उनके विचार पर चलकर ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करतेे हुए आम व्यक्ति के उत्थान व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान के दिशा में कार्य कर रही है, जिसका ज्वलंत उदाहरण है कि गरीब का बेटा किसानों के नेता रामशकल को देश के सर्वोच्य सदन में मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह व संचालन जिला महामंत्री अजीत चौबे ने किया। यहां एमएलसी केदार नाथ सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्र, ओंकार केशरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, विधायक भूपेश चौबे, संजय गौड़, रामलखन सिंह, पूर्व विधायक तीरथराज, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, संदीप मिश्रा, आलोक सिंह,  कुसुम शर्मा, उदयनाथ मौर्या, राम सुंदर निषाद, विपिन बिहारी, सुरेश शुक्ल, सुनील सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, शंभू नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

वहीं घोरावल संवाददाता के अनुसार मंडी परिसर में राज्यसभा सांसद का स्वागत हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र मिर्जापुर की सीमा पर धुरकरी गांव में फूल माला से स्वागत किया। सांसद ने मुक्खा मोड़ से शिवद्वार तिराहे तक नगर में पैदल भ्रमण किया। फिर वे शिवद्वार दर्शन के लिए गए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी तिवारी व संचालन अशोक अग्रहरि ने किया। यहां विधायक डॉ. अनिल मौर्य, रमेश मिश्रा, नंदलाल अग्रहरि, मनोज श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह पटेल, राकेश कुमार, संतोष उमर, प्रकाश अग्रहरि, हिमांशु सिंह, अमरनाथ पटेल, कैलाश सिंह, केपी मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed