फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government violated the rights of fishermen: Shankhlal Majhi

भाजपा सरकार ने किया मछुआरों के अधिकारों का हनन : शंखलाल माझी

Sun, 29 Jun 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
BJP government violated the rights of fishermen: Shankhlal Majhi
चोपन में समाजवादी पीडीए जन चौपाल में शामिल लोग।  - फोटो : सपा
समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत चोपन के मैरिज हॉल में पीडीए पंचायत हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने छुआरों के अधिकारों का हनन किया है।
विज्ञापन

पीडीए पंचायत में मल्लाह, निषाद, बिंद, माझी, केवट, कश्यप समेत मछुआरा समाज के लोगों की भीड़ उमड़ी। शंखलाल माझी ने कहा कि सपा सरकार में मछुआ समाज को नदी, तालाब, पोखर, बालू-मोरंग के पट्टे, मछुआ आवास व आरक्षण जैसी योजनाओं से जोड़ा गया था।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने इन अधिकारों को छीनकर समाज को हाशिए पर ढकेल दिया। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों और निजीकरण की आड़ में सरकारी संसाधनों की लूट से आमजन त्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछुआ समाज को अब एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में सपा को मजबूत करना होगा। जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी समाज का शोषण चरम पर है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आमजन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी वर्ग सपा के साथ आएं। इस दौरान सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed