फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government killed democracy: Dr. Rajpal

भाजपा सरकार ने की लोकतंत्र की हत्या: डॉ. राजपाल

Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP government killed democracy: Dr. Rajpal
चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते एमएलसी डॉ. राजप? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग की उपेक्षा का दावा करते हुए कहा कि इस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लें। सपा का एक-एक कार्यकर्ता जीजान लगाकर 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाएगा। डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र पूरी तरह खत्म हो गया है। प्रदेश के सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार में परेशान हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी नहीं बख्शा गया। यह देश के लिए संकट की स्थिति है। आरक्षण को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण का घोटाला किया गया है। सिर्फ एक वर्ग को ही तवज्जो दी गई। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलिंडर, आटा-तेल के दाम निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। जनता महंगाई से कराह रही है, लेकिन यह सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई है। पंचायत चुनाव में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। अब विधानसभा चुनाव की बारी है। उन्होंने कोरोना काल में दूसरों की जिंदगी बचाने में निरंतर लगे रहे एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी पर भी चिंता जताते हुए सपा को उनके साथ बताया। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ औरपूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने सत्ता में आने के बाद जनहित का कभी कोई काम नहीं किया। वह लोकतंत्र के साथ बराबर छल करती रही है। भाजपा सरकार में किसान लुट रहा है, मजदूर भूखों मर रहा है बेरोजगारी चरम पर है। अध्यक्षता कृपाशंकर चौहान और संचालन मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। इस मौके पर अनिल प्रधान, अनीता राकेश, अनिल कुमार यादव, रामनिहोर यादव, रवि कुमार गोंड़, मंदाकिनी पांडेय, रविंद्र बहादुर सिंह, निधि पांडेय, श्याम बिहारी यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, अशोक पटेल, ओमप्रकाश त्रिपाठी,कामरान खान, रमेश यादव, जुबेर आलम, भोला प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed