फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government in five cities, got a crushing defeat in five

Sonebhadra News: पांच नगरों में भाजपा की सरकार, पांच में मिली करारी हार

Sun, 14 May 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP government in five cities, got a crushing defeat in five
सोनभद्र। केंद्र और प्रदेश के बाद जिले की आधे नगर निकायों में भी भाजपा की सरकार बनी है। दस में से पांच निकायों में भाजपा गठबंधन को भारी अंतर से जीत हासिल हुई तो अन्य निकायों में करारी शिकस्त भी खानी पड़ी। समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर कब्जा जमाया है तो दो सीटें निर्दलीयों के हिस्से आई है। बसपा ने भी घोरावल में जीत के साथ नगर निकायों में अपना खाता खोल लिया है।
विज्ञापन

11 मई को मतदान संपन्न होने के बाद से ही हर किसी को नतीजों का इंतजार था। शनिवार की सुबह से ही लोग मतगणना के रूझान जानने के लिए बेकरार दिखे। चारों तहसीलों में मतगणना स्थल के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह 11 बजे के बाद रुझान और फिर नतीजे आने शुरू हुए। पहले वार्डों के सदस्य पदों का परिणाम आया। फिर अध्यक्ष पद के विजेता घोषित हुए। सबसे पहले चुर्क और घोरावल का परिणाम आया तो अनपरा के नतीजों के लिए देर शाम तक लोगों को इंतजार करना पड़ा। दुद्धी में अनपरा के मतगणना स्थल के बाहर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति भी बन गई थी। निर्दल प्रत्याशी विश्राम बैसवार ने भाजपा प्रत्याशी से अंतर को कम बताने पर आपत्ति जताई। हालांकि बाद में अफसरों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पांच निकायों में होंगी महिला चेयरमैन
सोनभद्र। जिले की दस में से चार निकायों की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थी, मगर चुनाव में पांच सीटों पर आधी आबादी को जीत मिली है। सोनभद्र, डाला, चुर्क-घूर्मा, ओबरा के अलावा रेणुकूट में भी जनता ने महिला चेयरमैन पर भरोसा जताया है। इससे पहले भी यहां की चेयरमैन महिला ही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता प्रत्याशी व उन्हें मिले मत::
निकाय: विजेता: दल: मिले मत
सोनभद्र: रूबी प्रसाद: भाजपा: 15639
चुर्क: मीरा यादव: भाजपा: 2347
पिपरी: दिग्विजय सिंह: भाजपा: 3258
दुद्धी: कमलेश मोहन: भाजपा: 3316
चोपन: उस्मान अली: निषाद पार्टी: 3876
घोरावल: सूरज श्रीवास्तव: बसपा: 1522
डाला: फूलवंती: सपा: 2335
ओबरा: चांदनी: सपा: 7791
रेणुकूट: ममता सिंह: निर्दल: 5321
अनपरा: विश्राम बैसवार: निर्दल: 9696
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed