फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government humiliating farmers in the name of talks

वार्ता के नाम पर किसानों को अपमानित कर रही भाजपा सरकार

Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
BJP government humiliating farmers in the name of talks
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जगह-जगह किसान यात्रा निकाली और प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार दिया। सपा के राबर्ट्सगंज ब्लॉक के अध्यक्ष अशोक पटेल की अगुवाई में अरौली ग्राम पंचायत में किसान यात्रा निकाली गई। अशोक ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। इसको किसानों से कोई लेना देना नहीं है, जबकि किसान ही पूरे देश का अन्नदाता है। यात्रा में पार्टी के जिला कार्यालय सचिव अनिल यादव प्रधान, सचिन पटेल, सनी सिंह, मुन्ना शर्मा, शहाबुद्दीन, राम दुलारे यादव, आशा देवी, गीता, अमरावती, सोनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सलखन: ओबरा विधानसभा क्षेत्र में सपा के जिलाध्यक्ष विजय यादव के अगुवाई में किसान यात्रा निकाली गई। पटवध से शुरू हुई यात्रा रेडिया, रजधन और महुआंव गांव में रुकी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बुजुर्ग किसानों को बार-बार अलग-अलग जगह पर बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित कर रही है। देश की जनता आक्रोशित होकर सब देख रही है। भाजपा कुछ पूंजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए बिचौलिया बनाना बंद करे। भाजपाई अहंकार में आकर दमनकारी नीतियां अपना रहे हैं। सपा का कारवां गांव-गांव जाकर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बताएगा। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार जन विरोधी नीतियां लगातार अपना रही है, जिससे अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। इस दौरान ओबरा विधान सभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, कमलेश यादव, कृष्ण मुरारी मौर्य, राजेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed