फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government changed the condition of tribal society: Swatantra Dev

भाजपा सरकार ने बदली आदिवासी समाज की दशा: स्वतंत्र देव

Thu, 21 Nov 2024 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
BJP government changed the condition of tribal society: Swatantra Dev
सोनभद्र। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने वर्ष 2017 के बाद प्रदेश के आदिवासी समाज की स्थिति में बदलाव आने का दावा किया।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने देश के लिए अपना बलिदान देने वाले आदिवासी महानायकों को भुला दिया था। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचा रही है। बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के लिए भगवान थे। उनकी जयंती को सरकार जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। यह गौरव दिवस भागीदारी उत्सव भी है, जिसके जरिये आदिवासी समाज को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि मोदी-योगी सरकार हर गरीब परिवार को मुफ्त राशन दे रही है। वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में स्थितियां बदली हैं। भूख से कोई मौत नहीं हुई। बुंदेलखंड, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र जैसे इलाकों में गांव-गांव तक पानी पहुंच रहा है। उन्होंने जिले के शक्तिनगर के चिल्काडांड में जिंदा व्यक्ति कांता को सत्यापन में मृत दिखाकर पेंशन और राशन बंद किए जाने के चलते पिछले दिनों हुई मौत के मामले में जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed