फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP District President Nandlal Gupta once again trusts the organization

Sonebhadra News : भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, एक बार फिर संगठन का भरोसा, पद पर बने रहेंगे

Sun, 16 Mar 2025 04:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 16 Mar 2025 04:31 PM IST
सार

नंदलाल गुप्ता एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के तौर पर बने रहेंगे। भाजपा संगठन ने इन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
BJP District President Nandlal Gupta once again trusts the organization
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के तौर पर नंदलाल गुप्ता के नाम एक बार फिर से भरोसा जताया गया है। दूसरी बार इन्हे फिर से चुना गया है। बता दें कि ये 15 सितंबर 2023 को जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। विभाग संगठन मंत्री के तौर पर  कई जिलो में रह चुके हैं और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन


इनके बारे में जाने तो संघ के स्वयं सेवक के रूप में शुरुआत करने वाले नंदलाल दुद्धी तहसील के कुदरी गांव के रहने वाले हैं। सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के नंदलाल की पहचान कुशल संगठनकर्ता के रूप में रही है।
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद के बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी के प्रमुख, तहसील प्रमुख, जिला प्रमुख, ओबरा पीजी कॉलेज में छात्र संघ महामंत्री, विंध्याचल मंडल और पूर्वी यूपी के विभाग संगठन मंत्री रहे हैं। वर्ष 1997 से 2012 तक करीब 16 वर्ष पूर्णकालिक संगठन मंत्री के रूप में वह वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, विंध्याचल इकाई में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर रहे नंदलाल को पार्टी ने सितंबर 2023 में पहली बार जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed