फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP deceived every class, SP will give respect

भाजपा ने हर वर्ग को छला, सपा देगी सम्मान

Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP deceived every class, SP will give respect
समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता करते प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल। - फोटो : SONBHADRA
सपा की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें सभी वर्गों का समर्थन लेकर वर्ष 2022 का चुनाव जीतने की रुपरेखा बनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं को जोर-शोर से लगकर पार्टी मुखिया का संदेश लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने घोरावल के सरौली में जनसभा को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश का पिछड़ा, अनुसूचित और आदिवासी वर्ग सपा के साथ है। भाजपा सरकार लोगों में भेद उत्पन्न कर चुनाव जीतने की साजिश रच रही है लेकिन जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा, जिसका भाजपा सरकार में अपमान न हुआ हो। अगर सपा की सरकार बनी तो किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा का एक-एक कार्यकर्ता यह निश्चय कर ले कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर आंदोलन में शहीद किसानों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है। बैठक में रामप्यारे सिंह पटेल, संजय यादव, रवि कुमार गोंड, सुनील गोंड, रवींद्र बहादुर पटेल, निर्मल चेरो, रमेश यादव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, विजय शंकर जायसवाल, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, बाबूलाल यादव, लाल बहादुर पाल, भोलानाथ निषाद, मोहन गुप्ता, निधि पांडेय, मंदाकिनी पांडेय, परमेश्वर यादव, कामरान खान आदि मौजूद रहे। संचालन मो. सईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed