{"_id":"57b752124f1c1bff136eb40e","slug":"bjia-banded-wall-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजिया बंधी की दीवार टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजिया बंधी की दीवार टूटी
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
चोपन सोन नदी में बाढ़ का नजारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से जन-जीवन प्रभावित हो गया। राबर्ट्सगंज नगर में जल-जमाव की वजह से लोगों का आवागमन बाधित हो गया, कई घरों में पानी घुस जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित जेएम कोर्ट भवन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। वहीं बभनी ब्लॉक के बजिया बंधी का गुरुवार की रात में साइड वॉल टूट जाने से सड़क, पुलिया और पांच चेकडैम टूट गए, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया।
वहीं रात्रि में बंधी के नीचे बसे 27 घरों में पानी घुस गया। इसके अलावा 16 घर गिर गए और समूची फसल चौपट हो गई। गनीमत यहीं रही कि बंधी नहीं टूटी, अन्यथा समूचा गांव डूब जाता। बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और रात्रि में ही लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उधर, चोपन गांव में भी पानी घुस गया है।
राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल की पूजा पुत्री स्व. बैजनाथ का घर गिर गया। इसके अलावा धर्मशाला चौक, बढ़ौली चौक, विकास नगर कॉलोनी में जलजमाव से आवागमन में परेशानी हो रही है। बभनी प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बजिया बंधी का साइडवॉल रात्रि करीब दस बजे टूट गया, इसकी वजह से आसनडीह-करकच्छी-बभनी मार्ग टूट गया। इसके अलावा पुलिया और पांच चेकडैम भी टूट गए। करकच्छी गांव का भी पुल टूट गया।
विज्ञापन
अगर साइडवॉल टूटकर पानी न निकला होता तो बंधी के टूटने पर समूचा गांव डूब जाता। बभनी पुलिस के अलावा डीएम, एसपी और दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद को रात्रि में ही सूचना दे दी गई। लेकिन बभनी एसओ अशोक सिंह यादव के अलावा कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसका नतीजा रहा कि शिवमूरत, विश्वनाथ, सुंदर सिंह, राजेंदर, बुद्धिराम, शिव प्रसाद, रामकिसुन, रामसरन, रामगुलाम, रामप्रसाद, रामलखन, रामलाल, महादेव, मंगरू, गुरुदेव व सीताराम का घर गिर गया।
बभनी एसओ अशोक सिंह यादव के मुताबिक रात्रि में बंधी के पानी से घिरे सुंदर सिंह, शिवलाल, बुद्धिराम, सुखलाल, सुखराज, शिवसरन, विश्वनाथ, बैजनाथ, रामगुलाम, हीरालाल, रामसरन आिद के परिवार को सुरक्षित जगह फोर्स की मदद से पहुंचाया गया। उधर करकचछी गांव में सिंचाई कूप भी घ्वस्त हो गया।
चोपन प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश से चोपन नगर के वार्ड नंबर नौ के मल्लाही टोला में सोहन साहनी और रामनरेश साहनी का घर गिर गया, जिसमे की एक कमरे में सो रही रामनरेश की लड़की घायल हो गईै। मौके पर पहुंचे चोपन नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में सोहन साहनी को पांच हजार और रामनरेश को ढाई हजार रुपये दिए।