फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Birth anniversary of Guru Govind Singh celebrated with great pomp in Myorpur

म्योरपुर में धूमधाम से मना गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Sun, 31 Jan 2021 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Guru Govind Singh celebrated with great pomp in Myorpur
म्योरपुर। गुरु गोविंद सिंह के 354वें पावन प्रकाशोत्सव पर म्योरपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में अखंड पाठ की समाप्ति पर अटूट लंगर का आयोजन रविवार को किया गया। इससे पूर्व अखंड पाठ का ग्रंथियों ने दो दिन तक पाठ किया।
विज्ञापन

म्योरपुर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में रविवार को अखंड पाठ की समाप्ति पर अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 29 जनवरी से ही अखंड पाठ प्रारंभ हुआ था। सबद कीर्तन और अखंड पाठ में ग्रंथियों ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। रागी जत्था द्वारा अखंड पाठ हुआ। प्रकाशोत्सव में रेणुकूट, शक्तिनगर, दुद्धी, सिंगरौली, बैढ़न, जयंत, रेनूसागर, चोपन, ओबरा, राबर्ट्सगंज, डाल्टेनगंज, सासाराम समेत विभिन्न स्थानों से गुरु प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरदार गुरुदयाल सिंह, सरदार भगवान सिंह, हरि सिंह, सरदार रणजीत सिंह, गौरी शंकर सिंह, सुनील सिंह,उमाशंकर सिंह, सोनाबच्चा अग्रहरि, लालता प्रसाद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में गुरु प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed