{"_id":"667dd39e187522f1e896c5b75ec720e3","slug":"bikwai-pulses-at-rs-120-on-shops-copmari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 रुपये में बिकवाई दाल, दूकानों पर की छोपमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 रुपये में बिकवाई दाल, दूकानों पर की छोपमारी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे से सटे औड़ी (अनपरा-सिंगरौली रोड) स्थित सुभाषनगर में अरहर दाल जमाखोरी की शिकायत पर डीएसओ एपी सिंह की अगुवाई वाली पूर्ति महकमे की टीम ने गुरुवार की सुबह नौ बजे छापामारी की। संबंधित दूकान संचालक के साथ ही, आसपास के दूकानों के भी संचालक भाग खड़े हुए।
डीएसओ ने 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाल का वितरण शुरू करवाया। दूकान पर इसी हिसाब से रेट सूची भी चस्पा करवाई। कहा कि किसी भी हाल में जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनपरा के ही एक व्यक्ति ने बुधवार की रात दस बजे डीएम जीएस प्रियदर्शी को फोन कर औड़ी में गौरी नामक व्यक्ति के दूकान में बड़े पैमाने पर अरहर दाल के जमाखोरी की शिकायत की। सुबह नौ बजे दूकान खुली, छापा डाल दिया गया।
डीएसओ एपी सिंह ने बताया कि जमाखोरी की शिकायत झूठी निकली है। जिस व्यक्ति ने शिकायत की थी। हालांकि मौके पर छह बोरी दाल पाई गई थी, जिसकी बिक्री 120 रुपये किलो के दर से शुरू करवा दी गई।