फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bikes collide with each other, youth dies

Sonebhadra News: बाइक की आपस में टक्कर, युवक की मौत

Sun, 08 Oct 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bikes collide with each other, youth dies
थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में शनिवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अनपरा निवासी सुमंत बैसवार (25) पुत्र स्व. जमुना प्रसाद और गुलाब सिंह बैसवार (30) एक ही बाइक पर सवार होकर शनिवार की शाम अनपरा से डिबुलगंज की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से आर्यन कुमार भी बाइक से आ रहा था। डिबुलगंज में धर्मकांटा के पास दोनों बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस की सहायता से संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज में भर्ती कराया गया। जहां सुमंत और आर्यन को अस्पताल में उपचार किया गया। वहीं गुलाब सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। परिजन गुलाब को लेकर नेहरू चिकित्सालय बैढन जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर अनपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। गुलाब अनपरा नगर पंचायत के वार्ड परासी का मूल निवासी था। जो किसानी कर अपना परिवार चलाता था। मृतक की एक 13 साल का एक लड़का और एक 11 साल की लड़की है। परिवार के मुखिया के चले जाने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed