{"_id":"665f8763e53a91b789024e76","slug":"bike-slips-on-flyover-two-youth-die-after-colliding-with-railing-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-113871-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, रेलिंग से टकराकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, रेलिंग से टकराकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सोमनाथ मंदिर पिपरी रोड स्थित एक अस्पताल के सामने सोमवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकाें की मौत हो गई। हादसा फ्लाईओवर पर मौजूद बालू पर बाइक फिसलने से हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी विजेंद्र विश्वकर्मा उर्फ दीपू 24 पुत्र शंकर बगही निवासी अपने मित्र विनोद के साथ सोमवार की शाम रेसर बाइक पर सवार होकर चोपन थाना क्षेत्र में एक पार्टी समारोह में शामिल होने गया था। दोनों वहां से देर रात छपका स्थित एक ढाबे पर पहुंचे। वहां भोजन करने के बाद अपने घर के लिए जा रहे थे। रात एक बजे के करीब वे राॅबर्ट्सगंस स्थित सोमनाथ मंदिर के निकट फ्लाईओवर पर उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर फिसल गई।
दोनों फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गए। हेलमेट न होने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मानें तो बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।