फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike shattered into pieces after collision with a Hyva truck; rider killed

Sonebhadra News: हाईवा की टक्कर से टुकड़ों में बंटी बाइक, सवार की मौत

Sat, 20 Jun 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike shattered into pieces after collision with a Hyva truck; rider killed
सिंगरौली में हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीणों के बीच पुलिस।स्रोत जागरूक पाठक
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शनिवार को हाईवा की चपेट में बाइक सवार राजकुमार साहू (36) की मौत हो गई। हादसे में उसकी बाइक टुकड़ों में बंट गई। घटना से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गए। व्यवस्था बनाने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। घटना सरई थाना क्षेत्र के महुआ गांव में हुई। बंजारी गांव निवासी राजकुमार साहू (36) बाइक से जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर से बाइक के परखचे उड़ गए और गाड़ी के पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। मौत की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर जमा हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम व प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। माहौल को देखते हुए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सरई थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार परिजन और ग्रामीणों से बातचीत कर रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed