{"_id":"65807bf28c5ee0ffcc0806a6","slug":"bike-riding-teenager-dies-after-being-hit-by-car-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-7154-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
शक्तिनगर। इलाके की राजकिशन बस्ती के समीप मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात बेकाबू कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि रेणुसागर मोड़ निवासी अजय भारती (16) पुत्र विनोद, अनपरा के परासी निवासी विजय और सूरज भारती के साथ शक्तिनगर से मोबाइल बनवाकर घर जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। राजकिशन बस्ती के समीप बेकाबू सफारी ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में अजय की मौके पर मौत हो गई। अन्य दोनों युवक घायल हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। मृतक के पिता विनोद की तहरीर पर फरार वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है।
लावारिस युवक की मौत
सोनभद्र। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक लावारिस युवक की मौत हो गई। रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे नीरज नाम के एक युवक ने एंबुलेंस की सहायता से राबर्ट्सगंज नगर के जोगिया बीर माेहाल के पास बेहोश पड़े अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान रविवार की रात 11 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। चौकी प्रभारी लोढ़ी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।