फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding couple hit by car, wife dies

कार की चपेट में आए बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत

Sun, 28 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike riding couple hit by car, wife dies
कोतवाली क्षेत्र के जाबर मोड़ पर रविवार को अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

महुली निवासी चंदा अपने पति पंकज गोस्वामी के साथ बाइक से दुद्धी में स्वयं सहायता समूह की होने वाली बैठक में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में जाबर मोड़ पर पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोग घायल पंकज और उसकी पत्नी चंदा को सीएचसी दुद्धी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, पति पंकज गोस्वामी को भी गंभीर रूप से चोट लगी है। पंकज गोस्वामी मंडल मंत्री/जिला प्रतिनिधि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। घटना की सूचना मिलते ही सदर विधायक भूपेश चौबे समेत अन्य नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंच कर सांत्वना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed