फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider's only son dies after being hit by DCM

Sonebhadra News: डीसीएम के धक्के से बाइक सवार इकलौते पुत्र की मौत

Mon, 28 Oct 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's only son dies after being hit by DCM
बभनी। थाना क्षेत्र के शीशटोला छत्तीसगढ़ बार्डर पर रविवार की शाम करीब पांच बजे डीसीएम के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में चल रहा है। अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

राहुल (18) और आशीष कुमार (19) निवासी सरना थाना रघुनाथनगर छत्तीसगढ़ बाइक से कहीं जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही शीशटोला छत्तीसगढ़ बार्डर पहुंचे, उसी समय डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दूर जा गिरे। घटना के बाद भाग रहे डीसीएम को पुलिस ने पकड़ लिया। घायलों को एंबुलेंस और पीआरवी 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। आशीष का उपचार चल रहा है। आशीष ने बताया कि दोनों घर से दोपहर में मोबाइल बनवाने के लिए चपकी आए थे। मोबाइल बनवाकर घर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि डीसीएम ट्रक पकड़ा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मौत से बुझा घर का चिराग
सड़क हादसे में मृत राहुल अपने मां-पिता का इकलौता पुत्र था। पिता प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि रविवार को हम लोग खेत में धान की कटाई करने गए थे। राहुल कब घर से निकला पता ही नहीं चला। बताया कि राहुल घर का इकलौता चिराग था। उससे दो छोटी बहनें हैं। बेटे की मौत ने मां-बाप को झकझोर दिया है। मां शांति देवी और छोटी बहनों का हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के धनखोर गांव में सड़क हादसे में घायल हुए जितेंद्र कुमार (23) निवासी बरहपान मधुबन की मौत हो गई। उसका वाराणसी के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार की रात में युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed