{"_id":"57505e9e4f1c1b7d2810b937","slug":"bike-riders-made-the-money-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने रुपयों से भरा बैग उड़ाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने रुपयों से भरा बैग उड़ाया
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 02 Jun 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित परियोजना अस्पताल के पास बाइक सवार दो युवकों ने चलते स्कूटर से (आगे सामान रखने के लिए लगी जाली) तीस हजार रुपये से भरा बैग उड़ा दिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मूलत: राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पेटराही निवासी संत कुमार पाठक अनपरा परियोजना अस्पताल में एंबुलेंस चालक के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को उन्होंने परिवार समेत गांव जाने की तैयारी की थी। इसके लिए अपने बेटे को स्कूटर से लेकर सुबह सवा दस बजे शॉपिंग कांपलेक्स स्थित सिंडीकेट बैंक पहुंचे। यहां अपने खाते से तीस हजार रुपये निकाला। कैशियर ने उन्हें पांच-पांच सौ की नोट थमा दी तो उसे फुटकर करने के लिए सामने स्थित स्टेट बैंक की शाखा में चले गए।
वहां कैशियर से पांच-पांच सौ की नोट के बदले सौ-सौ के नोट की तीन गड्डी ली और उसे बैग में रख लिया। बैग को स्कूटर में सामान रखने के लिए बनी जाली में रखकर घर के लिए चल दिए। परियोजना अस्पताल के पास स्थित ब्रेकर पर पहुंचे तो स्कूटर धीमी कर दी। तभी काले रंग के पल्सर से दो युवक पहुंचे और बाइक को धीमी कर स्कूटर से बैग खींच भाग निकले। अस्पताल गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और अन्य बाइक से बदमाशों का पीछा करने लगे लेकिन बाइकर्स सभी को चकमा देकर भाग निकले।