{"_id":"6898f8ead802122b4107b460","slug":"bike-riders-had-gone-out-to-celebrate-rakshabandhan-two-died-in-accidents-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-132495-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रक्षाबंधन मनाने निकले थे बाइक सवार, हादसों में दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रक्षाबंधन मनाने निकले थे बाइक सवार, हादसों में दो की गई जान
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव के पास शनिवार की रात दो सड़क हादसे हुए, जिनमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, महिला समेत तीन लोग घायल हुए। नहर मोड़ के पास दो बाइक आपस में टकरा गई तो जुड़िया बाइपास के समीप सांड से बचने की कोशिश में बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। दोनों ही रक्षाबंधन मनाने निकले थे।
पेढ़ गांव निवासी देवी प्रसाद (22) शनिवार की शाम अपनी पत्नी ममता (20) को लेकर राखी बंधवाने ससुराल जा रहा था। पेढ़-विसुंधरी की सीमा के पास नहर मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी को भी हल्की चोट आई।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार पेढ़ निवासी सोमेश्वर (45) और राजेंद्र (30) भी घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। देवी प्रसाद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी उपचार में राहत न मिलने पर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। रविवार की सुबह उपचार के दौरान देवी प्रसाद की मौत हो गई। उधर, कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी विजय राम (42) शनिवार को मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में राखी बंधवाने गया था। देर रात वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान पेढ़ गांव में जुड़िया बाइपास के आगे अचानक सामने आए सांड से बचने की कोशिश में वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। उसकी बाइक गड्ढे में चली गई। मौके पर ही विजय राम की मौत हो गई। घोरावल चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विजय राम की तीन बेटियां और एक बेटा है। इस संबंध में कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।