फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riders fell after colliding with a truck, two youths died due to head injury

Sonebhadra News: हाईवा से टकराकर गिरे बाइक सवार, सिर फटने से दो युवकों की मौत

Wed, 28 May 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bike riders fell after colliding with a truck, two youths died due to head injury
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेंदू पुल के पास बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उनकी बाइक आगे जा रही हाईवा में टकरा गई। सड़क पर गिरने से दोनों का सिर फट गया। वह शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। सुकृत चौकी क्षेत्र के तकिया गांव निवासी करीमन (27) के साली की बुधवार को तेंदू गांव के पास स्थित खड़िया बाबा मंदिर में शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए करीमन आया था।
विज्ञापन

यहां से नागनार हरैया निवासी अपने रिश्तेदार पिंटू कोल (28) के साथ किसी काम से हिंदुआरी की तरफ गया था। देर शाम दोनों वापस लौट रहे थे। तेंदू पुल के पास बहेरवा टोला में वाराणसी-शक्तिनगर पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही हाईवा में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोरदार टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। उनका सिर फट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा कर जिला अस्पताल भेजवाया।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि हाईवा लेकर चालक फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेकाबू बाइक खड़े वाहन से टकराई, दो की मौत
शक्तिनगर सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बेकाबू बाइक खड़े हाइवा में घुस गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बनी है। घटना लंघाडोल थाना क्षेत्र के सुलियरी मुख्य मार्ग में मंगलवार रात हुई।
पुलिस के अनुसार लंघाडोल थाना क्षेत्र के सुलियरी मुख्य मार्ग में एक हाइवा वाहन ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार सुहिरा बंधौरा निवासी बिनस शाह (20), मनीष शाह (22) और बोरा निवासी राकेश शाह (24) खड़े हाइवा में टकरा गए। हादसे में बिनस शाह की मौके पर मौत हो गई।

मनीष को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। राकेश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। लंघाडोल थाना प्रभारी पुष्पेंद्र धुर्वे ने बताया कि खड़े हाइवा से टकराने से घटना हुई है। दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed