फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider returning after seeing fair dies in road accident

Sonebhadra News: मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Tue, 16 Jan 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider returning after seeing fair dies in road accident
घोरावल। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा चौकी अंतर्गत परसौना गांव स्थित लाली मोड़ के पास सोमवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मकर संक्रांति का मेला देखकर युवक घर लौट गया। हेलमेट न पहनने से सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घुवास गांव निवासी रामनाथ का पुत्र विजय (18) रोजगार की तलाश में कुछ माह पहले चेन्नई गया था। वहां से तीन दिन पहले ही वह गांव लौटा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह मकर संक्रांति का मेला देखने बाइक से परसौना गांव गया था। लौटते समय रास्ते में लाली मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों से सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल युवक को सीएचसी घोरावल ले गए। वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, बताया गया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस को कोई सूचना दिए बगैर परिजन सीएचसी से शव को वापस घर ले गए। मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया। विजय दो भाइयों में बड़ा था। माता-पिता मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed