फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider hit by bus, lost his life due to lack of helmet

Sonebhadra News: बस की चपेट में आया बाइक सवार, हेलमेट न होने से गई जान

Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit by bus, lost his life due to lack of helmet
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर बुधवार की शाम अनियंत्रित बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हेलमेट न होने से बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चैनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार (35) अपनी बाइक से चौना से अपने घर चैनपुर जा रहा था। बभनी-चौना संपर्क मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय के पास दुद्धी से बभनी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ने निजी बस ने उसे चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल ने बभनी पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी व पीआरवी की टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायल दिनेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर लगते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। बताते हैं कि बाइक सवार दिनेश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शव की स्थिति से साफ लग रहा था कि अगर हेलमेट होता तो शायद उसकी जिंदगी बच सकती थी। लगातार यातायात नियमों के बारे में सजग करने के बावजूद वाहन चालकों की थोड़ी सी भूल घटना का कारण बन जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed