फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider fell into ditch after being hit speeding Bolero

Sonebhadra News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से खाई में गिरा बाइक सवार, सिर में चोट से हुई मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike rider fell into ditch after being hit speeding Bolero
दुद्धी। रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बोलेरो से टक्कर लगने के बाद वह कई फीट नीचे खाई में जा गिरा। घटना के बाद बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव निवासी दिलीप कुशवाहा (28) बृहस्पतिवार को दुद्धी बाजार आया था। यहां से सामान लेकर शाम करीब चार बजे अपने घर लौट रहा था। जाबर गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज था कि बाइक सवार सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलीप के पिता विश्वामित्र दुद्धी बीआरसी क्षेत्र में शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत हैं। दिलीप की करीब दो साल पहले ही मधुपुर में शादी हुई थी। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से पत्नी, माता-पिता व अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ट्रक से टकरा कर मिनी ट्रक का चालक घायल
मधुपुर। स्थानीय कस्बे के दुर्घटना बहुल क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह फिर एक हादसा हुआ। ब्रेकर के पास ट्रक में मिनी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनी ट्रक का चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस ने स्टेयरिंग को रस्सी से बांध कर आगे की तरफ खिंचवाया। इसके बाद अंदर फंसे ड्राइवर को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। ब्रेकर के पास अचानक आगे चल रही ट्रक के ब्रेक लेने से यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed