फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider fell after hitting a stone on the roadside, dead body remained lying all night

Sonebhadra News: सड़क किनारे पत्थर से टकराकर गिरा बाइक सवार, रात भर पड़ा रहा शव

Mon, 15 Jul 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rider fell after hitting a stone on the roadside, dead body remained lying all night
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव में सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रात भर शव सड़क किनारे ही पड़ा रहा। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के भैसवार गांव निवासी टिंकू कोल (30) मजदूरी करता है। वह शनिवार सुबह घर से मजदूरी के लिए घोरावल गया था। देर शाम घर लौट रहा था। रास्ते में गांव की पोखरी के पास सड़क किनारे पड़े पत्थर से उसकी बाइक टकरा गई। वह गिर गया। दुर्घटना में उसे सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रात भर वह बाइक के नीचे ही दबा रहा। रविवार सुबह जब ग्रामीण गए तो उनकी नजर पड़ी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, चौकी इंचार्ज घोरावल अजय कुमार श्रीवास्तव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed