फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bike rider contract worker died in road accident

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार संविदा कर्मी की मौत

Thu, 25 May 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
bike rider contract worker died in road accident
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन सोन नदी के पुराने पुल पर बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क हादसे में विद्युत संविदा कर्मी की मौत हो गई। उसकी बाइक किसी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव निवासी मुनेश्वर (34) चोपन विद्युत उपकेंद्र पर संविदा के तहत कार्यरत था। बृहस्पतिवार को किसी काम से बसकटवा गया था। लौटते समय देर शाम करीब साढ़े सात बजे चोपन में सोन नदी के पुराने पुल पर उसकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही संविदा कर्मी की मौत हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed